Keshav Maurya pointed out cm the central governments gift for up-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केशव मौर्य ने सीएम को गिनाई केंद्र सरकार की यूपी को सौगात, कहा- विकास करना मोदी जी से सीखें

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016 08:08 AM (IST)
केशव मौर्य ने सीएम को गिनाई केंद्र सरकार की यूपी को सौगात, कहा- विकास करना मोदी जी से सीखें
लखनऊ। बीजेपी ने आज प्रदेश सरकार के मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कड़ा जबाब दिया है। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य कहा कि मुख्यमंत्री का कथन ‘‘सपा सरकार ने सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य किया है’’ तथ्यों से परे है। उन्होंने ने कहा कि पूरे प्रदेश में डेंगू और चिकुनगुनिया महामारी का रूप ले चुकी है। सैकड़ो लोगों की जिन्दगियां जा चुकी है परन्तु सरकार सो रही है डेंगू तथा चिकनगुनिया जैसे रोगों से बचाव के उपाय नहीं किये गये। शिक्षा व्यवस्था की हालात पर मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गोद लिए गांव के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को अक्षर ज्ञान तक नहीं मिला और अगर आप सड़कों की हालात का जायजा ले तो स्वतः (यदि आप राष्ट्रीय राजमार्गो को छोड़ दें) सपा सरकार के खोखले विकास कार्यों की वास्तविकता सामने आ जायेगी। मौर्य ने कहा कि प्रदेश के मुखिया जानबूझकर बीजेपी की केन्द्र सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो को झुठला रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की जानकारी के लिए लखनऊ-कानपुर में पिछले दो वर्ष में किये गये कार्यो का ही लेखा-जोखा हजारों करोड़ में है।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement