Keshav Maurya pointed out cm the central governments gift for up Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केशव मौर्य ने सीएम को गिनाई केंद्र सरकार की यूपी को सौगात, कहा- विकास करना मोदी जी से सीखें

khaskhabar.com: सोमवार, 03 अक्टूबर 2016 7:58 PM (IST)
केशव मौर्य ने सीएम को गिनाई केंद्र सरकार की यूपी को सौगात, कहा- विकास करना मोदी जी से सीखें
प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को जवाब देते हुए कहा कि आज के खूबसूरत लखनऊ शहर पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल जी का नाम स्वर्णाक्षर में अंकित है। लेकिन यदि भारत के गृहमंत्री माननीय राजनाथ जी के केवल दो वर्ष के विकासकार्यो को ले तो वह 10 हजार करोड़ से अधिक के कार्य अब तक हो चुके है। उन्होंने कहा कि गोमतीनगर से गोरखपुर, गोरखपुर से आनन्द बिहार, लखनऊ से नई दिल्ली डबल डेकर रेल तथा हम सफर रेल गाड़िया यात्रियों की व्यापक आवश्यकता को ध्यान में रखकर दिया। 92 किमी की 5273 करोड़ की 8 लेन की वाहय रिंग रोड़ सड़क प्रदान की। जिसमें लगभग 75 अन्डरपास तथा ब्रिज केन्द्रीय सड़क निधि से 1000 करोड़ लागत के लखनऊ महानगर की सड़कों पर 01 किमी से 4 किमी लम्बे 9 बड़े फ्लाईओवर महागनर में आए दिन आने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए स्वीकृति कराया। कुकरैल नाले पर रक्षा मंत्रालय से फ्लाई ओवर निर्माण को अनापतियों प्रदान कराकर स्वीकृत इसके अतिरिक्त जिस मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण को लेकर सपा सरकार श्रेय लेते नहीं थकती उस मेट्रो परियोजना में केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार के बराबर ही 1300 करोड़ की धनराशि प्रदान की है तथा मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए ऋण की काउन्टर गारन्टी भी केन्द्र सरकार ने ही दी है। उन्होंने कहा कि केजीएमयू चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में 140 शायिका का रैनबसेरा 7 करोड़ 60 लाख की लागत से मरीजों के तीमारदारों की सुविधा के लिए बनवाया, गोमतीनगर रेलवे स्टेशन विस्तार के प्रथम चरण के लिए 109 करोड़ की परियाजना के लिए प्रदान किया है।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement