Punjab election- टीएमसी के साथ तालमेल के लिए राजी नहीं केजरीवाल
khaskhabar.com: सोमवार, 09 जनवरी 2017 1:40 PM (IST)
बराड़ अकाली दल छोड़ कर कांग्रेस में आये थे। सांसद रह चुके बराड़ की
कैप्टन के साथ नहीं निभ पायी। लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस ने उन्हें
टिकट नहीं दी। पंजाब में कांग्रेस की कमान अब भी कैप्टन के पास ही है, ऐसे
में बराड़ को यहां अपना कोई भविष्य नजर नहीं आया और उन्होंने कांग्रेस के
खिलाफ बयानबाजी शुरु कर दी। बराड़ को कांग्रेस ने अनुशासनहीनता के आरोप में
निलंबित कर दिया।
कांग्रेस से निलंबित किए जाने के बाद बराड़ ने
पहले की तरह ही कैप्टन पर अपना हमला जारी रखा। उन्होंने कांग्रेस छोडऩी थी,
इसलिए एक तय रणनीति के तहत बराड़ ऐसा कर रहे थे। माना गया कि देर-सवेर
बराड़ आप में शामिल हो जाएंगे, लेकिन इस तेजतर्रार नेता के प्रति आप ने कोई
दिलचस्पी नहीं दिखाई। आखिर उन्होंने टीएमसी में अपना राजनीतिक भविष्य
तलाशना शुरु कर दिया। टीएमसी की कमान मिलने के बाद बराड़ को भरोसा था कि आप
के साथ उनका चुनावी तालमेल हो जाएगा।