जालंधर। नोटबंदी के मामले में संसद में राहुल को नहीं बोलने देने और राहुल गांधी की ओर से भूकंप वाले बयान पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि भूकंप लाए तो सही। चिंता किस बात की है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल जालंधर के आदमपुर में एक रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि लोग नोटबंदी के चलते परेशान है और उधर भाजपा नेताओं को बैंकों में पीछे के दरवाजे से पैसे मिल रहे हैं। नोटबंदी के मामले में केजरीवाल ने केंद्र को आड़े हाथ लेते हुए जमकर भड़ास निकाली।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज