karauli news : Karauli-Dhaulpur MP discussed the problems of the district-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

करौली-धौलपुर सांसद ने की जिले की समस्याओं पर चर्चा

khaskhabar.com: बुधवार, 29 नवम्बर 2017 6:35 PM (IST)
करौली-धौलपुर सांसद ने की जिले की समस्याओं पर चर्चा
करौली। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करौली-धौलपुर सांसद मनोज राजोरिया ने की। बैठक में जिले की समस्याओं पर चर्चा हुई। इस दौरान सांसद राजोरिया ने कहा कि जिले की हर समस्या हमारी समस्या है और इन समस्याओं का निस्तारण करना हमारा कर्तव्य है। चाहे वह छोटी हो या बड़ी हमें हर समस्या का समाधान करना होगा। इस पर बैठक में अधिकारियों ने समस्याओं के निस्तारण की बात कही। बैठक में जिला कलेक्टर अभिमन्यु कुमार, प्रधान इन्दू देवी, सभापति राजाराम गुर्जर, एसडीएम राजेन्द्र गोयल, बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता बीएस मीना सहित सभी अधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement