Kanpur will get the glory again- cm-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कानपुर को फिर मिलेगा पुराना गौरव-सीएम

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अक्टूबर 2016 11:43 AM (IST)
कानपुर को फिर मिलेगा पुराना गौरव-सीएम
कानपुर। मेट्रो शिलान्यास करने शहर आए सूबे के मुखिया अखिलेश यादव ने यहां के उद्योगों की जमकर तारीफ की। कहा कि कानपुर का गुटखा पूरे देश में प्रसिद्ध है। इसके साथ ही यहां का चमड़ा उद्योग तो विश्व में अपना स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि मेट्रो रेल परियोजना स्थापित होने के बाद प्रदेश के अन्य शहर कानपुर शहर से पीछे होंगे। कानपुर शहर उद्योग का शहर है तथा यहां से काफी सामग्री अन्य देशो एवं राज्यो में निर्यात की जाती है। कानपुर एक समय उत्तर भारत का मेनचेस्टर कहा जाता था लेकिन आज औद्योगिक नगर तो नहीं बल्कि वाणिज्य शहर अवश्य है। उन्होंने कोठारी बंधु का नाम लेकर कहा कि यहां का गुटखा देश के कोने-कोने में बिकता है। देश के अंदर चमड़े का सबसे अच्छा काम यही पर होता है और यह शहर इसका निर्यातक भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी सरकार की यह कोशिश है कानपुर को फिर वही गौरव मिल सके। उद्योगों के लिए सबसे जरूरी है बिजली जो शहर को 24 घंटे दी जा रही है। मजाकिया लहजे में कहा कि यहां पर बिजली बराबर रहती है जिससे इन्वर्टर व जनरेटर वालों की बिक्री कम हो गई है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement