Kabir will visit communal harmony-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कबीर यात्रा से बढ़ेगा साम्प्रदायिक सौहार्द

khaskhabar.com: शनिवार, 12 नवम्बर 2016 12:28 PM (IST)
कबीर यात्रा से बढ़ेगा साम्प्रदायिक सौहार्द
बीकानेर। केन्द्रीय वित्त एवं कारपोरेट अफेयर्स राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि कबीर आज भी प्रासंगिक हैं। कबीर यात्रा से साम्प्रदायिक सौहार्द बढ़ेगा। मेघवाल वेटरनरी विश्वविद्यालय के दीवाने आम में राजस्थान कबीर यात्रा के उदघाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह आयोजन लोकायन संस्था द्वारा बीकानेर पुलिस और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर मेघवाल ने कहा कि बीकानेर पुलिस, कबीर की वाणी से जुड़ गई है। यह सुखद और अनुकरणीय पहल है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति, जो अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से कर रहा है, वह भगवान को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि कबीर सर्वधर्म सदभाव के प्रतीक हैंं। उन्होंने आयोजकों को शानदार कार्यक्रम की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से कला व संस्कृति के क्षेत्र में बीकानेर का नाम देश-प्रदेश में नई पहचान स्थापित करेगा। इस अवसर पर बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी, महापौर नारायण चौपड़ा, पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, सहीराम दुसाद, संभागीय आयुक्त सुवालाल, जिला कलक्टर वेदप्रकाश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नगर) नाजिम अली, निगम आयुक्त राकेश जायसवाल, लोकायन के महावीर स्वामी, कृष्ण चंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक भी मौजूद थे। यह भी पढ़े :राहत की खबर:500,1000 के पुराने नोट 14तक वैध,हाईवे टोल फ्री यह भी पढ़े :एक स्थान पर मेवाड़ के प्रमुख धामों के हो रहे दर्शन

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement