Joy Turns to Mourning at Wedding: Young Woman Suffers Heart Attack While Dancing in Jalore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शादी की खुशियों में छाया मातम : जालोर में डांस करते समय युवती को आया हार्ट अटैक, मौके पर ही मौत, 4 महीने पहले ही हुई थी शादी

khaskhabar.com: बुधवार, 29 अप्रैल 2026 1:27 PM (IST)
शादी की खुशियों में छाया मातम : जालोर में डांस करते समय युवती को आया हार्ट अटैक, मौके पर ही मौत, 4 महीने पहले ही हुई थी शादी
जालोर। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक शादी समारोह के दौरान खुशियों का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया जब 'बिंदोली' कार्यक्रम में नाचते-नाचते एक 22 वर्षीय युवती अचानक जमीन पर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती अपने परिजनों और सहेलियों के साथ बिंदोली के जश्न में मगन होकर डांस कर रही थी। चारों तरफ ढोल-नगाड़े बज रहे थे और सभी नाच रहे थे। इसी बीच युवती अचानक बेसुध होकर नीचे गिर गई। पहले परिजनों को लगा कि शायद वह चक्कर खाकर गिरी है, लेकिन जब उसने कोई हलचल नहीं की तो हड़कंप मच गया।
परिजन आनन-फानन में युवती को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मौत का कारण 'साइलेंट हार्ट अटैक' माना जा रहा है। युवती की मौत की खबर मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया।
इस घटना ने सभी को इसलिए भी ज्यादा झकझोर दिया है क्योंकि मृतका की शादी महज 4 महीने पहले ही हुई थी। वह अपने पीहर में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। नवविवाहिता की इस तरह अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर स्तब्ध हैं और युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों पर चिंता जता रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement