Jhansi: Two more children died in medical college, the number of dead children reached 17-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झांसी : मेडिकल कॉलेज में दो और बच्चों की मौत, मृत बच्चों की संख्या 17 हुई

khaskhabar.com: रविवार, 24 नवम्बर 2024 2:13 PM (IST)
झांसी : मेडिकल कॉलेज में दो और बच्चों की मौत, मृत बच्चों की संख्या 17 हुई
झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के नवाबाद थाना क्षेत्र में स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में 15 नवंबर की रात आग लगने की घटना के बाद रेस्क्यू कर बचाए गए 39 नवजात शिशुओं में से शनिवार को दो और बच्चों की मौत होने के बाद अब मृत बच्चों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी रविवार को दी। झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ नरेंद्र सिंह सेंगर ने रविवार को बताया कि 15 नवंबर (शुक्रवार) की रात एसएनसीयू (बच्चा वार्ड) में आग लगने के बाद रेस्क्यू कर बचाए गए 39 बच्चों में से शनिवार को दो और बच्चों की मौत गई है, अब मृत बच्चों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को मृत दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है, जिसमें बच्चों की मौत की वजह 'बीमारी' से होने की पुष्टि हुई है। शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। इन दोनों बच्चों का जन्म से वजन आठ सौ ग्राम था और एक बच्चे के दिल में छेद भी था।
इस बीच, कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि रविवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सांसद तनुज पुनिया झांसी जायेंगे और घटनास्थल का दौरा करने के बाद उन पीड़ित परिवारों से भेंट करेंगे, जिनके नवजात शिशुओं की मौत इस हादसे में हो चुकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement