JEN will be work boycott for Two-hour-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेईएन कल करेंगे दो घंटे का कार्य बहिष्कार

khaskhabar.com: बुधवार, 25 अप्रैल 2018 1:05 PM (IST)
जेईएन कल करेंगे दो घंटे का कार्य बहिष्कार
कोटा। डिग्री इंजीनियर्स काउंसिल आफ राजस्थान के बैनर तले सभी जेईएन गुरुवार को 2 घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। यह फैसला मंगलवार को हुई बैठक में लिया गया। बैठक में नगर निगम, जलदाय, विद्युत, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी और अन्य विभाग के जेईएन शामिल हुए। प्रदेश उपसंयोजक राहुल वर्मा ने बताया कि अक्टूबर-17 में मंत्री मंडलीय उपसमिति के बुलावे पर वेतन विसंगति के बारे में अवगत करवाया था, लेकिन कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई। जब तक वेतन विसंगति दूर नहीं होती वे काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। कार्य बहिष्कार के लिए सभी जेईएन ने अपने विभागाध्यक्षों को पत्र दे दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement