कोटा। जेईई मेन्स परीक्षा जिले में 18 केन्द्रों पर आयोजित की गई। इस साल पहली बार सिर्फ जेईई मेन्स के अंको पर एनआईटी प्लस सिस्टम में दाखिले का रास्ता खुल गया। जिसके लिए सामान्य वर्ग के छात्र को संबंधित बोर्ड में 75 प्रतिशत लाना अनिवार्य रखा गया। जेईई मेन्स का पहला पेपर सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुआ। इस दौरान चैकिंग को देखते हुए छात्रों को साढ़े नौ बजे से पहले ही आने की सलाह दी गई। बीटेक के लिए होने वाले पहले पेपर में शहर में 18 केंद्र बनाए गए, जिसमें 9481 छात्र बैठे। इसी प्रकार बीआर्क का पेपर दोपहर 2 बजे से हुआ। जिसमें तीन सेंटर्स पर 918 स्टूडेंट्स बैठे।