Advertisement
अंकित के परिजनों से मिले जयंत चौधरी, बोले-सुनियोजित तरीके से रची गई साजिश, हम सब परिवार के साथ हैं

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पुलिस की जांच अभी जारी है और इस मामले में कल उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि सरकार की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है, लेकिन जांच और कानून की अपनी प्रक्रिया होती है तथा इसमें समय लगता है।
उन्होंने कहा, ''मुख्यमंत्री ने भी अपनी संवेदनाएं दी हैं। कानून की अपनी चाल होती है। कानून व्यवस्था तभी कायम रह पाती है, जब लोगों का विश्वास व्यवस्था पर बना रहे।'' जयंत चौधरी ने कहा कि परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की जरूरत है। पुलिस जांच कर रही है और मामले में जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वह कानून के तहत की जाएगी।
गौरतलब है कि 26 अगस्त को शामली में जिम के पास हरियाणवी गायक अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, वारदात में चार शूटर शामिल थे, जो दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर मौके से फरार हुए थे।
सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में हत्याकांड से जुड़े दो आरोपियों के मारे जाने के बाद मामले की जांच ने नया मोड़ लिया है। पुलिस अब फरार आरोपियों और इस हत्याकांड की साजिश में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शामली
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


