Jawar will be developed as a Geo Heritage Tourism Site-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिओ हेरिटेज टूरिज्म साइट के रूप में विकसित होगा जावर

khaskhabar.com: सोमवार, 29 जुलाई 2024 9:31 PM (IST)
जिओ हेरिटेज टूरिज्म साइट के रूप में विकसित होगा जावर
-पर्यटन से जोड़ने फॉसिल पार्क के जरिए झामरकोटड़ा भी पर्यटन नक्शे पर उभरेगा उदयपुर। उदयपुर में देशी-विदेशी पर्यटकों के अधिक ठहराव एवं पर्यटन के लिए नए स्थल विकसित करने की दिशा में सरकार के हरसंभव प्रयासों के तहत शताब्दियों पूर्व से खनन के लिए विख्यात जावर क्षेत्र को जिओ हेरिटेज टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने की तैयारियों में जुट गया है। उदयपुर जिले का जावर एक प्राचीन भू धरोहर स्थल जिओ हेरिटेज साइट है। जावर में चिन्हित स्थानों पर बाउंड्री वॉल, प्रवेश द्वार, पार्किंग, जन सुविधाएं, सूचनात्मक डिस्प्ले बोर्ड, साइनेज, बैठक व्यवस्था, सोलर लाइट आदि कार्य करवाए जाने प्रस्तावित है। इस क्षेत्र के आसपास तीन किलोमीटर की परिधि में जावर माता मंदिर, प्राचीन जैन मंदिर, बावड़ी आदि अन्य पर्यटकीय महत्त्व के स्थल स्थित हैं, इस कारण इस क्षेत्र को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की प्रबल संभावनाएं हैं।
जावर माता मंदिर क्षेत्र का भी होगा विकास
जावर में जिओ हेरिटेज पर्यटन सुविधाओं के विकास साथ ही प्रसिद्ध जावर माता मंदिर एवं आसपास क्षेत्र में यात्री सुविधाओं के विस्तार का कार्य करवाया जाना भी प्रस्तावित है। इस संदर्भ में हुई बजट घोषणा अनुरूप क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय द्वारा सर्वे रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को प्रेषित की गई है। इसके तहत जावर माता मंदिर के बाहर पार्किंग निर्माण, बैठक व्यवस्था, सोलर लाइट, मंदिर के पास से स्कूल की तरफ रिटेनिंग वाल एवं रिंग रोड का निर्माण, गार्डन विकाम, मंदिर के पास स्थित बावड़ी का जीर्णोद्धार, साइनेज आदि कार्य प्रस्तावित हैं।
दौरा कर चुके हैं अधिकारी
जावर के साथ ही जिओ हेरिटेज साइट के रूप में ख्यात झामरकोटडा में भी पर्यटकों को रिझाने के लिए विकास के कार्य करवाएं जाएंगे। इस क्रम में गत 13 जुलाई को पर्यटन विभाग एवं भूविज्ञान एवं खनन विभाग के अधिकारियों ने झामरकोटडा का दौरा कर फॉसिल पार्क विकसित करने की संभावनाएं जताई। यहां फॉसिल पार्क विकसित किया जा सकता है जिसमें बाउंड्री वॉल, प्रवेश द्वार, पार्किंग, जन सुविधाएँ, जीवाश्म डिस्प्ले एरिया आदि कार्य करवाए जाने संबंधित सर्वे रिपोर्ट बनाकर राज्य सरकार को प्रेषित की गयी है।
शोधकर्ताओं को जीवाश्मों की खोज और विश्लेषण में करेगा मदद
झामरकोटडा में 180 करोड़ वर्ष पुरानी चट्टानें पाई गई हैं। फॉसिल पार्क का महत्व प्राकृतिक इतिहास और विज्ञान के अध्ययन में महत्वपूर्ण है। प्रस्तावित फॉसिल पार्क प्राचीन जीवाश्मों के संरक्षण और अध्ययन के लिए समर्पित होगा, जो पृथ्वी की प्राचीन जीवन संरचना और पारिस्थितिक तंत्र की जानकारी प्रदान करेगा। फॉसिल पार्क न केवल शोधकर्ताओं को जीवाश्मों की खोज और विश्लेषण में मदद करेगा, बल्कि पर्यटकों को भी पुराने काल की जानकारी प्रदान करेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement