Advertisement
जौनपुर: शाहगंज में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

इसी मुठभेड़ में पुलिस ने आजमगढ़ के निजामपुर थाना अहरौला निवासी जयसिंह (28 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। वहीं, इस घटना में शामिल एक और बदमाश विशाल यादव पुत्र अनिल यादव, जो थाना क्षेत्र गंभीरपुर आजमगढ़ का निवासी है, अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
वहीं, पुलिस ने जब पिकअप वैन की तलाशी ली तो उसमें से चार जीवित और दो मृत गोवंश बरामद किए गए। जीवित अवस्था में पाए गए गोवंशों को सुरक्षित तरीके से गौशाला में भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ थाना शाहगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घायल बदमाश को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है और बाकी विधिक प्रक्रिया भी जारी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जौनपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


