Jaipur: Rajasthan Sampark Portal claims exposed, report closed without drain cleaning - cleaning done-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर : राजस्थान संपर्क पोर्टल के दावों की खुली पोल, नाली साफ किए बिना ही बंद कर दी रिपोर्ट—हो गई सफाई

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 जुलाई 2026 4:37 PM (IST)
जयपुर : राजस्थान संपर्क पोर्टल के दावों की खुली पोल, नाली साफ किए बिना ही बंद कर दी रिपोर्ट—हो गई सफाई
जयपुर की संध्या सैनी ने वीडियो बनाकर उजागर की हकीकत, बिना मौका मुआयना किए बंद कर दी शिकायत जयपुर। राजस्थान सरकार के पारदर्शी शासन और जनसुनवाई के दावे 'राजस्थान संपर्क पोर्टल' (RajSampark Portal) पर किस तरह हवा साबित हो रहे हैं, इसका एक ताजा मामला राजधानी जयपुर से सामने आया है। जयपुर निवासी संध्या सैनी ने एक वीडियो बनाकर पोर्टल और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। नाली साफ होना तो दूर, किसी ने आकर देखा तक नहीं
पीड़िता संध्या सैनी ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र में नालियों की सफाई न होने की समस्या को लेकर राजस्थान संपर्क पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत को मजबूत आधार देने के लिए उन्होंने मौके की तस्वीरें (फोटो) भी पोर्टल पर अपलोड की थीं।
इसके बावजूद, जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों ने धरातल पर आकर समस्या को देखना तक वाजिब नहीं समझा और कागजों में ही सफाई होना दर्शा दिया।
झूठी रिपोर्ट लगाकर बंद की शिकायत : संध्या सैनी के अनुसार, जिम्मेदार अधिकारियों ने यह कहते हुए शिकायत बंद (Close) कर दी कि "हमने सफाई करवा दी है और आपकी शिकायत का निस्तारण किया जा रहा है। जबकि जमीनी हकीकत यह है कि नालियां जस की तस गंदगी से अटी पड़ी हैं और कोई भी कर्मचारी सफाई के लिए मौके पर नहीं पहुंचा। सफाई के लिए खर्च होने वाला पैसा आखिर जा कहां रहा है। राजस्थान क्या ऐसे प्राेग्रेस कर रहा है?
पीड़िता ने वीडियो वायरल कर प्रशासन से गुहार लगाई है कि कागजी निस्तारण के खेल पर लगाम लगाई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए वास्तव में क्षेत्र की सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement