jaipur news : poor mindset of BJP to remove Karauli district chief : sachin pilot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

करौली जिला प्रमुख को हटाना भाजपा की ओछी मानसिकता : पायलट

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 मई 2018 10:10 PM (IST)
करौली जिला प्रमुख को हटाना भाजपा की ओछी मानसिकता : पायलट
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने करौली के जिला प्रमुख अभय कुमार मीणा की सदस्यता समाप्त किए जाने को प्रदेश की भाजपा सरकार की द्वेषता की राजनीति का परिचायक बताया है। पायलट ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई कर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दे रही है, क्योंकि गत साढ़े चार वर्षों में भाजपा सरकार को पंचायत से लेकर लोकसभा तक के उपचुनावों में कांग्रेस के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि ऐसे हथकंडे अपनाकर भाजपा अपनी बौखलाहट मिटाना चाहती है। पायलट ने कहा कि करौली के जिला प्रमुख अभय कुमार मीणा के खिलाफ जो कार्रवाई भाजपा सरकार ने की है, उसे न्यायपालिका में चुनौती दी जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement