IT cell pm Modi burnt effigies of Congress-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस आई टी सेल ने मोदी का पुतला फूंका

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 नवम्बर 2016 6:29 PM (IST)
कांग्रेस आई टी सेल ने मोदी का पुतला फूंका
नूंह। मेवात कांग्रेस आई टी सेल की ओर से गुरूवार को नूंह के अम्बेडकर चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। कांग्रेसियों का आरोप था कि भाजपा के देश के सैनिको का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की करनी व कथनी में अंतर होने के कारण आज देश की रक्षा करने वाले सैनिको को आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुलगांधी को पुलिस हिरासत में लेने व शहीद सैनिक के परिवार से न मिलने देने का विरोध किया। कांग्रेस आई टी सेल के प्रधान रसीद अहमद,कांग्रेस नेत्री मौहम्मदी बेगम व पार्टी के प्रदेश सचिव हाजी अख्तर हुसैन,खालीद हुसैन चाहलका आदि नेताओं के नेतृत्व में नूंह के अडबर चौक पर सेकड़ो कांग्रेसी एकत्रित हो गए। पार्टी के नेताओं ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है। नेताओ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के गौरव सैनिकों को वन रेक वन पेंशन के नाम पर कंलकित कर रहे है। भाजपा सरकार की नीयत में खोट के कारण रामकिश्न फौजी को दिल्ली में मजबूर होकर दिल्ली में मौत को गले लगाना पड़ा है। उसके बाद शहीद फौजी के परिवार को उनसे नहीं मिलने दिया,उन्हे हिरासत में रखा गया। आत्म हत्या करने वाले फौजी के सर्मथन में उतरे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी पीड़ित परिवार से मिलने देने के बजाय उन्हे गिरफतार कर पुलिस हिरासत में लिया गया। यह आजाद भारत में दुखदायी घटना है। जिसकी कांग्रेस पार्टी कडी निंदा करती है। पार्टी के वरिष्ठ नेता हाजी अख्तर हुसैन ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से दुखी होकर देश की रक्षा करने वाले जॉबाज सिपाही आत्म हत्या कर रहे है। सरकारी कर्मचारी अपने अधिकारों को लेने के लिए चारों तरफ सरकार विरोधी प्रर्दशन कर रहे है। लेकिन सरकार में शामिल नेता झूठ बोल कर लोगो को बरगला रहे है। झूठे वायदा कर सत्ता में आई सरकार से सारा आमजन दुखी है। संबोधन के बाद समस्त कांग्रेसीयों ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए शहर के अड़बर चौक पर प्रधान मंत्री नरेंद्रमोदी को पुतला जलाया। मोदी का पुतला जलाते समय जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता साहुन,साहिद,शरीफ अडबर,जावेद,राम सिंह,फजरूदीन,शमीम,मुबीन आदि प्रमुख कार्यकर्ताओं के अलावा अनेक कांग्रेसजन मौजूद थे। यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया यह भी पढ़े :चिंताजनक:क्राइम कैपीटल में बदलता जयपुर,चौथा स्थान,जबकि देश में सबसे ज्यादा

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement