Is now easier to borrow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब उधार लेना आसान हुआ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016 11:43 PM (IST)
अब उधार लेना आसान हुआ
जयपुर। यूके, यूएस और अन्य देशों की तर्ज पर जयपुर में पीयर टू पीयर लेडिंग शुरू हो चुकी है। जयपुर में हाल ही में शुरू हुए पीर टू पीर लेडिंग के तहत सामान्य व्यक्ति के लिए उधार लेना आसान हो चुका है। वहीं, उधार देने वाले व्यक्ति को पैसा डूबने की चिंता नहीं रहेगी। रिर्जव बैंक ने हाल ही इस पॉलिसी को मंजूरी दी है। इस कंसेप्ट के तहत लेंडर और बॉरोअर्स को आनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाया जाएगा। इसमें आनलाइन वेबसाइट पर लेंडर और बॉरोअर्स दोनों को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। कंपनी के को-फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव आफिसर अर्पित गुप्ता ने बताया कि असंगिठत सेक्टर की तुलना में इस प्रकिया से पैसे लेने पर उन्हें कम इंटरेस्ट देना होगा। वहीं, लेंडर को ज्यादा रिटर्न मिलेगा। बाॅरोअर्स को सैलेरी स्लिप, आईटीआर, बैंक स्टेटमेंट, लाइबिलिटीज आदि आनलाइन उपलब्ध करवाने की नियम हैं। इसके अाधार पर ही उसे पैसा उधार दिया जाएगा। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें कम समय के लिए थोड़ी राशि की जरूरत है। लेंडर्स अपने बैंक अकाउंट से बॉरोअर्स के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करेगा। ताकि पैसा वापस आने की चिंता नहीं रहे। पैसा भी समय पर वापस आ जाए।
यह भी पढ़े :रिश्वत के आरोप में जेल गया था सरपंच, लौटा तो ऐसे हुआ स्वागत
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: राहुल गांधी पर क्यों उठाते हैं अपने ही सवाल ?

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement