प्रत्येक घर में कचरापात्र, सडक़ पर कचरापात्र तथा नियमित उठाव कर मॉडल के
रूप में विकसित किया जाएगा। स्वच्छ नगर कार्यशाला के दौरान जिला कलेक्टर ने
कहा कि शहर में 5 सरकारी विद्यालयों व 5 निजी विद्यालयों को स्वच्छ भारत
मिशन के तहत तैयार गाइडलाइन के अनुसार स्वच्छ स्कूल बनाएंगे। जिला कलेक्टर
ने निर्देश दिए कि कचरापात्र की आदत स्कूल व हॉस्टल से ही डालनी चाहिए।
श्रीगंगानगर में ठोस कचरा प्रबंधन के लिए लगने वाले आधुनिक प्लांट की सीडी
भी विद्यालयों में छात्रों को दिखाई जाएगी। वहीं शहर में कचरे के निष्पादन
के लिए गाजीपुर व पूना में स्थापित आधुनिक प्लांट की तरह यहां भी प्लांट
स्थापित किया जाएगा। इससे पर्यावरण दूषित नहीं होगा तथा वैज्ञानिक विधि से
कचरे का निपटारा किया जाएगा। शहर के नागरिकों को भी पूना या गाजीपुर प्लांट
का भ्रमण करवाया जाएगा।