श्रीगंगानगर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत श्रीगंगानगर को स्वच्छ नगर बनाने के लिए स्थानीय निकाय के साथ-साथ आमजन की जागरूकता व भागीदारी जरूरी है। कलेक्ट्रेट सभा हॉल में स्वच्छ नगर अभियान की एक दिवसीय कार्यशाला में जिला कलेक्टर ने कहा कि नागरिक ठान ले कि कचरापात्र से बाहर कचरा नहीं डालेंगे। दुकानदार अपनी दुकान की सफाई के बाद कचरा सडक़ पर नहीं फेंकेंगे तथा सफाईकर्मी झाडू लगाकर कचरे को नाली में डालना बंद कर दें तो स्वत: ही शहर साफ नजर आने लगेगा। न्यास वार्ड नंबर 37 को तथा नगर परिषद वार्ड नंबर 48 को मॉडल के रूप में तैयार करेगी।