Advertisement
आपराधिक मामलों में कार्रवाई नहीं करने वाले जांच अधिकारियों को बदले जाएं- गृहमंत्री

पलवल के गांव खाम्बी से आए फरियादी ने बताया कि गांव के जोहड़ पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया गया है। इस मामले में उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया था और अदालत से कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। प्रशासन ने कार्रवाई के लिए टीम भेजी, मगर प्रभावीशाली लोगों ने कार्रवाई नहीं होने दी। गृहमंत्री ने डीसी, पलवल को एसआईटी गठित करते हुए अदालत के आदेशानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
सिरसा से आए फरियादी ने बताया कि उसने प्रॉपर्टी डीलर से प्लॉट की खरीद की थी, जब वह निर्माण करने लगे तो कुछ अन्य लोगों ने आकर प्रापर्टी पर अपना हक जताया। इस मामले उन्होंने केस दर्ज कराया और पुलिस ने जब राजस्व रिकार्ड चैक किया तो उसमें भी गड़बड़ी पाई गई। उसने आरोप लगाया कि मामले में तहसील कार्यालय के कर्मियों ने मामले में मिलीभगत की है। गृहमंत्री ने सिरसा के डीसी को एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए।
फरीदाबाद से आए फरियादी ने जमीनी धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए बताया कि उसके साथ कुछ आरोपियों ने जमीनी धोखाधड़ी की। अदालत ने उसके पक्ष में फैसला दिया, मगर प्रशासन इस फैसले को लागू नहीं कर रहा और उसे जमीन का हक नहीं मिल पा रहा है। गृह मंत्री ने डीसी, फरीदाबाद को एसआईटी गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके अलावा, अन्य कई मामले सामने आए जिन पर गृह मंत्री अनिल विज ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा सदर मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिम्पल, महासचिव संजीव सोनी सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अंबाला
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


