फिरोजपुर। सतलुज-ब्यास दरिया के संगम हरिके पतन पर पंजाब सरकार की ओर से वाटर बस प्रोजेक्ट डवलप किया जा रहा है। प्रोजेक्ट का जायजा लेने के लिए शनिवार को अकाली दल लीडर जत्थेदार हरी सिंह जीरा और कारज सिंह आह्ला पहुंचे। इस प्रोजेक्ट के तहत पानी के अंदर लोग बस में घूमने का लुत्फ उठा सकेंगे। प्रोजेक्ट का जायजा लेने के बाद अकाली दल लीडर जत्थेदार हरी सिंह जीरा ने कहा की प्रोजेक्ट पर काम बहुत तेज़ी से चल रहा है और जल्द ही लोग इस सफर का आनंद ले सकेंगे । उन्होंने कहा प्रोजेक्ट अब अपने अंतिम चरण मे है । उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यो का जिक्र करते हुए बताया की अंतर्राष्ट्रीय कंपनी द्वारा बस को तैयार करके यहां लाया जाएगा। जिसमें तकऱीबन 48 सवारियां सफर कर सकेंगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की इस पर तकऱीबन 4 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। जिसकंे बाद तकऱीबन 12 किलोमीटर का सफर पानी के अंदर लोग कर सकेंगे।