पीलीभीत। बीसलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। इलाके के एक गांव की आठ साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर शव गांव के पास जंगल में फेंक दिया गया। दूसरे दिन लोगों ने जंगल में शव पड़ा देखा। बताया जाता है कि किशोरी के गले और आंख पर चोट के निशान हैं और शव अर्धनग्न है। जिससे दुराचार की घटना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। किशोरी गांव के ही एक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी। गुरुवार को वह अपनी चार साल की बहन के साथ स्कूल गई थी। स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्रा से फीस मांगी, कुछ ही देर बाद वह घर वापस आ गई। छात्रा की मां ने उसे पिता का नंबर दिया और प्रिंसिपल से बात कराने को कहा। जिसके बाद छात्रा घर से स्कूल के लिये चली गई।
यह भी पढ़े :CM अखिलेश का खराब रथ बना Selfie प्वाइंट, SEE PHOTOSयह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...