बरेली। कानपुर देहात में हुए हादसे के बाद बरेली रेलवे जंक्शन में वाईफाई का उद्घाटन टल गया है। रेलमंत्री सुरेश प्रभु को बुधवार की दोपहर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से वाईफाई का उद्घाटन करना था। बरेली जंक्शन पर यात्रियों को आज दोपहर ढाई बजे से वाईफाई की सुविधा मिलनी थी।
वाईफाई सुविधा का उद्घाटन रेलमंत्री सुरेश प्रभु को करना था। कानपुर देहात में हुए रेल हादसे के बाद रेलमंत्री ने उद्घाटन का कार्यक्रम निरस्त कर दिया। रेल मुख्यालय से फोन आने के बाद अफसरों ने कार्यक्रम टाल दिया। बरेली जंक्शन के अफसर दो दिन से उद्घाटन की तैयारियों में जुटे थे। इसके लिए जंक्शन पर खास मंच भी तैयार किया गया था।
[@ ले मे तेरे वास्ते सब छोड़ कर आ गई...]