injured the Drivers and passenger in buses collision-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बस की टक्कर से पलटी रोडवेज बस, ड्राइवर सहित कई यात्री चोटिल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016 5:54 PM (IST)
बस की टक्कर से पलटी रोडवेज बस, ड्राइवर सहित कई यात्री चोटिल
हनुमानगढ़। जिले के नोहर में शुक्रवार सुबह एक बस ने दूसरी बस को टक्कर मार दी। इससे आगे चल रही रोडवेज बस पलट गई। हादसे में ड्राइवर सहित कई यात्री घायल हो गए। पुलिस ने वहां पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार रोडवेज की एक बस नोहर से हनुमानगढ़ जा रही थी। बस में 45 यात्री सवार थे। भुकरका-देइदास के बीच पीछे से तेजी से आ रही लोक परिवहन सेवा की बस ने रोडवेज बस को टक्कर मार दी। इससे रोडवेज बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोर से हुई कि पेड़ उखड़ गया और बस आगे जाकर पलट गई। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे वाहन चालक मदद को आ गए। ग्रामीण भी वहां आ गए और यात्रियों को बस में से निकाला। थोड़ी ही देर में पुलिस व एंबुलेंस भी वहां पहुंच गई। कुछ घायलों को एंबुलेंस तो कुछ को अन्य वाहनों से पास के अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाली बस का ड्राइवर भाग निकला। घटना के बाद लोक परिवहन बस का ड्राइवर बस को एक किलोमीटर तक भगा ले गया। आग जाकर बस छोड़ दी और भाग गया। इस संबंध में नोहर पुलिस ने भागे बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर, हादसे के बाद नोहर थानाप्रभारी रणवीर साईं ने राजकीय अस्पताल पहुंच घायलों की हालत का जायजा लिया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement