Informed health school-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्कूल में दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 9:25 PM (IST)
स्कूल में  दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
सिरोही। जिले में मौसमी बीमारियों मलेरिया, डेंगू, चिकिनगुनिया, स्वाईन फ्लू एवं तम्बाकू उत्पादों से होने वाले दूष्प्रभावो से सम्बन्धित जानकारी विघालयों में दी रही है। स्वास्थ्य विभाग सिरोही की और से ऐपिडेमियोलोजिस्ट धनीराम एवं जिला तम्बाकू नियन्त्रण प्रकोष्ठ के जिला सलाहकार अमित कुमार शर्मा द्वारा सेन्ट पॉल विधालय एवं बालिका आदर्श विधालय सिरोही में मच्छर जनित एवं जल जलित बीमारियों एवं तम्बाकू के दुष्प्रभावो की जानकारी दी गई । तम्बाकू से हाने वाले दूषपरिणामों व कोटपा नियम के सम्बन्ध में कहा की तम्बाकू उत्पादों से बने बीड़ी, सिगरेट, व गुटखा आदि के सेवन करने से स्वास्थ्य को होने वाले हानिकारक प्रभाव जैसे केन्सर का होना के सम्बंध में बताया गया। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तम्बाकू उत्पादों को दूकान से न लाने हेतु एवं न बिक्री करने हेतु निर्देशित किया गया। यदि किसी बच्चे के माता व पिता तम्बाकू उत्पाद लाने हेतु बाधित करते है तो दोनों गैर कानूनन अपराधी है। इस कार्यक्रम के द्वारा आमजन को मौसमी बिमारियों, मच्छर जनित, जल जलित बीमारियों एवं तम्बाकू से होने वाले दुषप्रभावो के बारे में जागृत किया जा रहा है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement