Information on the Special Intensive Revision Program for Electoral Rolls Provided to Political Party Representatives-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी

khaskhabar.com: बुधवार, 04 नवम्बर 2026 5:21 PM (IST)
मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी
झालावाड़। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के संदर्भ में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम घोषित किए जाने के संबंध में बुधवार को मिनी सचिवालय में उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र खटीक की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के संदर्भ में फोटो युक्त मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया है। कार्यक्रम की जानकारी साझा करने के उद्देश्य से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारणी
बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन, दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने तथा उनके निस्तारण की समय-सारणी की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अनुसार एकीकृत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 12 नवम्बर 2026 को किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर 2026 तक निर्धारित की गई है। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसम्बर 2026 तक किया जाएगा। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को होगा।
मतदान केंद्रों के पुनर्गठन एवं सुव्यवस्थीकरण की जानकारी
बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को बताया गया कि वर्तमान में राज्य में जारी पंचायत चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदान केंद्रों के पुनर्गठन एवं सुव्यवस्थीकरण संबंधी गतिविधियों में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शिथिलता प्रदान की गई है।
मतदान केंद्रों पर बीएलए नियुक्त करने का अनुरोध
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से जिन मतदान केंद्रों पर उनके द्वारा बूथ स्तरीय अभिकर्ता (BLA) नियुक्त नहीं किए गए हैं, वहां बीएलए की नियुक्ति हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया। साथ ही बीएलए नियुक्ति के संबंध में शेष विधानसभा वार मतदान केंद्रों की जानकारी भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रदान की गई।
बैठक के अंत में उपस्थित प्रतिनिधियों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक जानकारी साझा की गई तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करने का अनुरोध किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement