India first e virtual e clinic is launched-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देश के पहले ई वर्चुअल ई क्लिनिक की शुरुआत

khaskhabar.com: रविवार, 25 दिसम्बर 2016 5:44 PM (IST)
देश के पहले ई वर्चुअल ई क्लिनिक की शुरुआत
अम्बाला। हरियाणा के अंबाला से रविवार को देश के पहले वर्चुअल ई क्लिनिक की शुरूआत हो गई। अंबाला विधायक असीम गोयल और हाल ही बीजेपी में शामिल सूफी गायक हंसराज हंस ने इस ई क्लिनिक की शुरुआत की। इस मौके पर एक्सपर्ट्स चिकित्सकों की ओर से ई क्लिनिक के जरिए दूरगामी इलाकों में बैठे लोगों का आॅनलाइन चैकअप भी किया गया। इस दौरान विधायक हंसराज हंस ने कहा कि वे बीजेपी में बिना किसी शर्त के शामिल हुए हैं और पंजाब में कहीं से भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेकिन जीत पंजाब के साथ यूपी में भी भाजपा की ही होगी। देश में पहली बार वर्चुअल क्लास रूम की शुरुआत के बाद अब अंबाला में देश का पहला ई वर्चुअल क्लिनिक शुरू किया गया है। इसकी विधिवत शुरुआत आज अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल और जाने माने सूफी गायक हंसराज हंस ने की। अंबाला के एक सरकारी स्कूल में तैयार वर्चुअल ई क्लास रूम में ही इस क्लिनिक की शुरुआत की गई है। जहां हर रविवार के दिन एक्सपर्ट्स डॉक्टर्स का पैनल दूर दराज के इलाकों में बैठे लोगों का वर्चुअल ई क्लिनिक के जरिए चेकअप करेगा। इस मौके पर जहां चिकित्सकों ने विधायक के गांव नन्यौला के लोगों का चैकअप किया। वहीं विधायक ने कहा कि अब प्रदेश के सभी इलाकों में चिकित्सा सुविधा ई वर्चुअल के जरिए मिलेगी।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement