Advertisement
इंडिया गठबंधन रिकॉर्ड नौकरी देने का काम करेगा : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि ये देश का चुनाव हमारे आपके भविष्य का चुनाव तो है, साथ ही आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। ये चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है। ये संविधान वही है, जो हमें न्याय दिलाता है, हमें अधिकार दिलाता है। ये संविधान हमारे आपके लिए संजीवनी है। 10 साल में भाजपा की हर बात झूठी निकली, हर वादा झूठा निकला। जब किसान देखता है, 10 साल में उसे लाभ नहीं दे पाई सरकार, हमारे किसानों को संकट में डाल दिया। पेपर लीक हुआ नहीं है, जानबूझकर कराया है। नौजवानों को कहना चाहता हूं, इन्होंने रिकॉर्ड बनाया नौकरी ना देने का तो वहीं इंडिया गठबंधन रिकॉर्ड बनाएगा नौकरी देने का।
उन्होंने कहा कि अग्निवीर व्यवस्था खत्म होगी, फौज की नौकरियां बढ़ाकर और तीस लाख नौकरियों को भरकर अपने नौजवानों को नौकरी देने का काम करेंगे। हमलोग दिल्ली की सरकार बनाने जा रहे, तो माताओं-बहनों को कहकर जा रहे हैं कि अब सरकार बनेगी तो माताओं-बहनों को एक लाख रुपए देने का काम करेंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सोनभद्र
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


