Inauguration of weekly workshop on Angular Framework-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एंगुलर फ्रेमवर्क पर साप्ताहिक कार्यशाला का उद्घाटन

khaskhabar.com: सोमवार, 26 फ़रवरी 2024 7:58 PM (IST)
एंगुलर फ्रेमवर्क पर साप्ताहिक कार्यशाला का उद्घाटन
जयपुर। स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा ' ग्राफिकल यूजर इंटरफ़ेस डिज़ाइन यूज़िंग एंगुलर फ्रेमवर्क ' पर विद्यार्थी केंद्रित एक सप्ताह की कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। यह कार्यशाला सूचना तकनीकी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आई ई ई ई कम्प्यूटर सोसाइटी चैप्टर ,आई ई ई ई दिल्ली सेक्शन एवं हैबिलीलैब्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से शुभारम्भ किया गया। विभागाध्यक्ष -आई टी डॉ. अनिल चौधरी ने कार्यशाला के प्रारूप का विवरण देते हुए आई टी इंडस्ट्री में एंगुलर फ्रेमवर्क की बढ़ रही उपयोगिता के बारे में बताया। कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन योगेश मिश्रा, राहुल कुमार जैन एंगुलर फ्रेमवर्क पर विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक संजू चौधरी, ऋचा रावल, अंजलि पांडे ,सूचिता अर्रोरा तथा प्रवीण कुमार यादव रहे। तकनीकी सहयोग चतुर्भुज चौधरी रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement