inaugurated the overbridge on Bathinda-Mlot road -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आम आदमी पार्टी का हश्र भी पीपीपी जैसा होगा : सुखबीर बादल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016 7:21 PM (IST)
आम आदमी पार्टी का हश्र भी पीपीपी जैसा होगा : सुखबीर बादल
बठिंडा। पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने शुक्रवार को बठिंडा-मलोट रोड पर थर्मल प्लांट के पास 72.40 करोड़ रुपए की लागत से बने ओवरब्रिज का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद बादल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी का हश्र भी पीपीपी जैसा होगा। कांग्रेस व आप पार्टी अपनी हार को देखते हुए बौखला गई हैं। राजनीतिक पार्टियों द्वारा पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग के साथ संपर्क करने बारे में सुखबीर बादल ने कहा कि हर बार चुनावों से पहले चुनाव आयोग राज्यों में जायजा लेता है व उनके अधिकारी स्वयं आते हैं, परंतु राजनीतिक दलों का चुनाव आयोग से संपर्क करना उनकी बौखलाहट दर्शाता है। उन लोगों को अपनी हार सामने नजर आ रही है। आप पार्टी के बारे में उन्होंने कहा कि इस पार्टी का हश्र भी पीपीपी जैसा होगा। पूरी हो गई लोगों की दीर्घकालीन मांग
झील नंबर एक के पास आयोजित सादा समारोह में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ओवरब्रिज बनने से लोगों की दीर्घकालीन मांग पूरी हो गई है। इस ब्रिज के बनने से मलोट, अबोहर, श्रीगंगानगर, श्री मुक्तसर साहिब जाने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। आने वाले दो वर्षों में पंजाब में सडक़ों पर कोई रेलवे क्रॉसिंग नहीं होगी। इस अवसर पर बठिंडा के विधायक सरूप सिंगला, विधायक बठिंडा देहाती दर्शन सिंह कोटफत्ता, मेयर बलवंत राय नाथ, नगर निगम पार्षद हरजिंदर सिंह सिद्धू अध्यक्ष खालसा दीवान गुरुद्वारा सिंह सभा, पार्षद मास्टर हरमंदर सिंह सिद्धू, अकाली नेता ओमप्रकाश शर्मा व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े :चीनी सामान के बहिष्कार से बौखलाया चीन, भारत को दी यह धमकी!
यह भी पढ़े :खास खबरExclusive:तमाम कोशिशों के बावजूद क्यों नहीं हो पा रहा रक्षा क्षेत्र में निवेश

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement