आज भाजपा के दिग्गज कहां-कहां दहाड़ेंगे,पढ़िए किसका कहां है कार्यक्रम
khaskhabar.com: रविवार, 11 दिसम्बर 2016 08:58 AM (IST)
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री अमरपाल
मौर्य ने बताया कि सम्भल में प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया सम्भल तथा असमौली विधानसभा
के पिछड़ावर्ग सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान बागपत जिले
की बडौत तथा क्षेत्रीय मंत्री संजय कश्यप छपरौली विधानसभाओं में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन
को सम्बोधित करेंगे। मुरादाबाद में प्रदेश उपाध्यक्ष जसवन्त सैनी मुरादाबाद नगर तथा
पूर्व एमएलसी लोकेश प्रजापति मुरादाबाद देहात विधानसभाओं में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को
सम्बोधित करेंगे।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद
राजेश वर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू राम निषाद गोरखपुर सदर विधानसभा में तथा बुद्धलाल
विश्वकर्मा गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। बस्ती
के रूधौली में पूर्व सांसद रमाकान्त यादव तथा सिद्धार्थ नगर के बांसी में रामजियावन
मौर्य पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। औरैया के तिरांवा और विधूना विधानसभा
में पूर्व विधायक सुन्दर लाल लोधी तथा पूर्व विधायक सुशील शाक्य पिछड़ा वर्ग सम्मेलन
को सम्बोधित करेंगे।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी