Advertisement
यूपी के भदोही में एक शख्स ने मां को आग के हवाले कर खाया जहर

इंस्पेक्टर औराई अजय सेठ ने कहा कि महाजन की मां राजकुमारी ने वाराणसी के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि उनका बेटा वाराणसी के एक निजी अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
शुरुआती जांच में पता चला है कि महाजन राजकुमारी पर अपना कमरा खाली करने के लिए दबाव बनाता था, क्योंकि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वहां रहना चाहता था। इस बात को लेकर वह अक्सर अपनी मां से बहस भी करता था।
घटना सोमवार की रात की है जब महाजन शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी को जहर देने लगा। उसने इसका सेवन करने से इनकार कर दिया, तब महाजन ने उसकी पिटाई करने की कोशिश की, और उसकी माँ ने उसे रोकने के लिए बीच बचाव किया। जिसके बाद उसने अपनी मां को आग के हवाले कर दिया। बाद में उसने खुद जहर खा लिया।
इसके बाद राजकुमारी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया लेकिन इलाज के दौरान मंगलवार की रात उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाजन की तबीयत खराब होने पर बाद में उसे मिर्जापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भदोही
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


