In the re-evaluation, Devanshi came in Top 10 of the board merit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुनर्मूल्यांकन में बोर्ड मेरिट की टॉप 10 में आई उरला की देवांशी

khaskhabar.com: सोमवार, 03 जुलाई 2017 12:24 PM (IST)
पुनर्मूल्यांकन में बोर्ड मेरिट की टॉप 10 में आई उरला की देवांशी
पधर, मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उरला की छात्रा देवांशी चंदेल ने मैट्रिक की बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 में स्थान हासिल कर पाठशाला सहित समूचे क्षेत्र और अविभावकों का नाम रोशन किया है। गत मई माह में घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में हालांकि देवांशी के 682 अंक दर्शाए गए थे। देवांशी ने सोशल साइंस के पेपर की रिवाल्वेशन (पुनर्मूल्यांकन) भरी थी। जिसमें दो अंक बढ़ने से छात्रा के 684 अंक हो गए हैं और छात्रा ने मेरिट लिस्ट में दसवां स्थान हासिल किया है। पाठशाला प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार वर्मा ने पुनर्मूल्यांकन का परिणाम स्कूल पहुंचते ही इसकी जानकारी मेधावी छात्रा और परिजनों को दी। जिससे समूचे क्षेत्र में जश्न का माहौल है। उन्होंने कहा कि देवांशी एक होनहार और कुशाग्र बुद्धि की छात्रा है। जिसने जिला और राज्य स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी श्रेष्ठ स्थान हासिल कर पाठशाला और अविभावकों का नाम रोशन किया है। मेधावी छात्रा की इस उपलब्धि पर पंचायत प्रधान रेखा देवी, उप प्रधान पूर्ण चंद, एसएमसी प्रधान हेमा चौहान, भूप सिंह धरवाल, कृष्ण भोज, पूर्व उप प्रधान टेक सिंह सहित अन्य ने बधाई दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement