In bar association election kachhava elected president at third time-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बार एसोसिएशन चुनाव में कच्छावा तीसरी बार बने अध्यक्ष

khaskhabar.com: रविवार, 11 दिसम्बर 2016 11:47 AM (IST)
बार एसोसिएशन चुनाव में कच्छावा तीसरी बार बने अध्यक्ष
राजसमंद। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और सह सचिव के पदों पर चुनाव में जयदेव कच्छावा छह वोटों से जीत हासिल करते हुए अध्यक्ष पद के लिए चुने गए। वहीं उपाध्यक्ष के लिए हर्षवर्धनसिंह सिंह राठौड़, सचिव राजसिंह चौधरी, सह सचिव में लिए दिनेश कुमार खटीक को अधिक मतदान मिला। रामलाल जाट को कुल 91 वोटों का मत मिला। चुनाव अधिकारी गोपाल आचार्य ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित हुए चुनाव में कुल 207 मतदाताओं में से 189 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए जयदेव कच्छावा को कुल 97 मत प्राप्त हुए वहीं रामलाल जाट को कुल 91 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए हर्षवर्धनसिंह राठौड़ को कुल 117 मत प्राप्त हुए वहीं लक्ष्मीलाल माली को 72 प्राप्त हुए। सचिव पद के लिए राजसिंह चौधरी को 95 एवं विक्रमसिंह सोलंकी को 91 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार सह सचिव के लिए दिनेश कुमार खटीक को 101 के सर्वाधिक मत प्राप्त हुए वहीं पंकज जैन को 86 मत प्राप्त हुए। कच्छावा के अध्यक्ष बनने पर समर्थकों ने फुल माला लादकर तथा मिठाईयां बांट एक दुसरे को बधाईयां दी। सभी विजेता प्रत्याशी कॉर्ट परिसर से कांकरोली बस स्टैण्ड स्थित राठासेण माताजी पहुंचकर धोक देकर सभी का अभार जताया। नर्सों से क्या कहती थी अम्मा!दिया ऑफर...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement