In Banda district, Shikshamitra committed suicide by hanging himself-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बांदा जिले में शिक्षा मित्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

khaskhabar.com: रविवार, 11 अगस्त 2024 9:21 PM (IST)
बांदा जिले में शिक्षा मित्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बांदा। बांदा जिले में मटौंध थाना क्षेत्र के आलमखोर गांव में रविवार तड़के एक शिक्षामित्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी। मटौंध थाना के प्रभारी निरीक्षक राममोहन राय ने बताया कि रविवार तड़के आलमखोर गांव की ही प्राथमिक पाठशाला में तैनात शिक्षामित्र शिवकुमार अहिरवार (48) ने अपने मकान की छत में लगे फंखे से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने अहिरवार के छोटे भाई राजेंद्र के हवाले से बताया कि वह शराब पीने का आदी था और पिछले तीन दिन से शराब के लिए पैसा न दिए जाने पर परिवार में कलह कर रहा था। एसएचओ ने बताया कि मृतक की पत्नी लक्ष्मी और उसके तीनों बेटों ने शनिवार को थाने में इसकी शिकायत भी की थी। लेकिन, पुलिस के पहुंचने पर वह जंगल की तरफ भाग गया था और रात में किसी समय घर लौटा और रविवार सुबह उसका शव कमरे में लगे पंखे से साड़ी के फंदे में लटका पाया गया। राय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement