Illegal mining increase the problem of local resident, administration silence-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अवैध खनन स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ी, प्रशासन मौन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017 11:12 AM (IST)
अवैध खनन स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ी, प्रशासन मौन
रुपनगर। श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र से सटी सवा नदी में गांव भलडी तथा नांनगरां के साथ बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है। इस अवैध माइनिंग ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि माइनिंग की वजह से कृषि योग्य भूमि और बाढ़ से बचाव के लिए लगाए गए डंगों को नुकसान पहुंच रहा है। गांव के लोगों ने बताया की अवैध खनन से यहां किसी भी समय उपजाऊ भूमि को भारी नुकसान पहुंच सकता है। सवां नदी की गहराई बढ़ जाने के चलते अब जमीनों को होने वाला खतरा भी बढ़ गया है। इस बारें में गांव वासियों ने एकजुट होकर अवैध माइनिंग को बंद करने के लिए आवाज बुलंद कर दी है लेकिन प्रशासन की ओर से कोई भी कार्यवाही नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के अनुसार गांव भलडी के लोगों ने बताया कि माइनिंग माफिया की ओर से नियमों को ताक पर रखते हुए अवैध माइनिंग के कारण सवां नदी में और इसके आसपास के क्षेत्र में काफी गहरे गड्ढे हो गए है। पानी का जलस्तर भी नीचे गिर गया है।

[# अरबपति है पंजाब का ताकतवर बादल परिवार, कार भी नहीं...]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement