Advertisement
हर नागरिक होगा आत्मनिर्भर व सशक्त तो विकसित बनेगा भारत : रिणवां

उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करते हुए आमजन अधिकाधिक संख्या में योजनाओं में पंजीकरण कर लाभ उठाएं तथा अपने परिवेश के प्रत्येक वंचित व्यक्ति को योजनाओं के बारे में जागरूक करें।
नोडल अधिकारी एसडीएम हरिसिंह शेखावत ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल केन्द्र सरकार की कुल 17 जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणों से अधिकाधिक संख्या में पंजीकरण की अपील की।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री रिणवां, एसडीएम हरिसिंह शेखावत, पंचायत समिति सदस्य इन्द्र सिंह, फतेह सिंह, सरपंच श्रवण शर्मा व मधुसूदन राजपुरोहित सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली व ग्राम पंचायत की उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं व क्विज के विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में नोडल अधिकारी ने उपस्थित रहकर पर्यवेक्षण किया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों ने पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना, प्राकृतिक कृषि व कृषक कल्याण की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देकर संभावित लाभार्थियों का पंजीकरण किया। इस दौरान ग्राम पंचायत की बालक-बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से शिविर में शामिल योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा प्रचार-रथ पर विकसित भारत संकल्प यात्रा पर बनी लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। नोडल अधिकारी सहित अधिकारियों ने ग्राम पंचायत की प्रतिभाओं को प्रशस्ति -पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चूरु
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


