IAS student attempts suicide in Delhi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UP : IAS की तैयारी कर रही छात्रा ने दिल्ली में की खुदकुशी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 नवम्बर 2018 11:47 AM (IST)
UP : IAS की तैयारी कर रही छात्रा ने दिल्ली में की खुदकुशी
भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की छात्रा अर्पिता बरनवाल ने दिल्ली में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दिल्ली में रह कर वह होटल मैनेजमेंट के साथ आईएएस की तैयारी कर रही थी। फरवरी में उसकी शादी होनी थी। गुरुवार की सुबह शव दिल्ली से घर लाया गया। भदोही जिले के गोपीगंज नगर के ज्ञानपुर रोड स्थित फूलबाग मोहल्ला निवासी एवं प्रमुख व्यवसायी मनोज बरनवाल उर्फ डब्बू की बेटी अर्पिता (25) दिल्ली में होटल मैनेजमेंट के साथ आईएएस की तैयारी कर रही थी। घर वालों ने तीन माह पूर्व उसकी शादी तय की थी। फरवरी में उसकी शादी होनी थी, लेकिन बेटी ने जाने किस कारण दिल्ली में मंगलवार की रात किसी कारण बस फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर परिजन दिल्ली पहुंच गए। बुधवार को पोस्टमार्ट के बाद एंबुलेंस से शव लेकर गुरुवार को सुबह घर पहुंचे। बेटी का शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। होनहार बेटी की अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
(आईएएनएस/आईपीएन)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement