hygiene rally of Deoria school students -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देवरिया के स्कूली छात्रों ने निकाली स्वच्छता रैली

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016 6:00 PM (IST)
देवरिया के स्कूली छात्रों ने निकाली स्वच्छता रैली
राजसमंद। लोढिय़ाणा पंचायत के देवरिया में शुक्रवार को स्कूली छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव के सभी मोहल्लों में स्वच्छता रैली निकालकर ग्रामीणों को घर व मोहल्ले में स्वच्छता रखने का आह्वान किया एवं शौचालय का निर्माण करवाने के नारे भी लगाए। रैली को शाला के संस्था प्रधान हरीराम मीणा ने हरी झंडी देकर रवाना किया। स्कूल परिसर से रवाना हुई रैली देवनारायण मंदिर के पास से होती हुई ब्राह्मणों का मोहल्ला, जाट मोहल्ला, गाडऱी मोहल्ला आदि मोहल्ले में होती हुई पुन: स्कूल परिसर पहुंची। बाद में डीआरजी के सदस्य राकेश प्रजापत, मदनलाल शर्मा ने ग्रामीणों की बैठक ली। बैठक में ग्रामीणों को खुले में शौच से मुक्ति के लिए अपने घरों में शौचालय का निर्माण करने को कहा। इस दौरान रतनलाल जाट, पटवारी कालूराम कुमावत, कंकुजाट, कालूसिंह चुंडावत, वार्डपंच विनयसिंह, रानी मीणा, शंकरलाल मीणा, चंद्रशेखर सुखवाल, शैतानसिंह, उदयसिंह, रामलाल लौहार आदि कई ग्रामीण मौजूद थे। यह भी पढ़े :हैड फोन ने छात्रा को पहुंचाया मौत के मुंह में यह भी पढ़े :BJP को सपा में झगड़े का फायदा, CM कैंडिडेट के लिए अखिलेश पहली पसंदः सर्वे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement