Husband murdered wife and slept with dead body -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पत्नी की हत्याकर शव के साथ सोता था पति

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 3:41 PM (IST)
पत्नी की हत्याकर शव के साथ सोता था पति
इलाहाबाद। मेजा इलाके में एक कारोबारी ने अपनी पत्नी का कत्ल कर लाश बिस्तर पल ही छोड़ दी और तो और चार दिन चार रात उसके साथ रात गुजार दी। मंगलवार शाम पड़ोसी कारोबारी बदबू से परेशान होकर जबरन घर घुसा तो मामले का खुलासा हुआ । पुलिस ने पति को हिरासत मे लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इलाहाबाद शहर का निवासी राजाराम सिंह तकरीबन दो दशक से मेजा चौराहे पर सिरसा रोड स्थित दो कमरों के मकान में पत्नी अंजू देवी (46) के साथ किराए पर रहता है। उसकी कोई संतान नहीं है। वह बताशा बनाता था । चार दिन से पड़ोसियों को उसकी पत्नी अंजू नहीं दिख रही थी। पूछने पर राजाराम टालमटोल करता और अपने कारोबार में ही व्यस्त रहता। मंगलवार शाम पड़ोसी दुकानदार प्रमोद सोनकर को जब तेज बदबू का अहसास हुआ तो जबरन घर में घुसा। कमरे में अंजू का शव देख वह स्तब्ध रह गया। पुलिसवाले भी हैरान थे कि चार रोज से राजाराम पत्नी के शव के पास खाना बनाकर खाता और सोता भी था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बीमार थी तो मार दिया समय नहीं था नहीं तो क्रिया कर्म भी कर देता ।
यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता
यह भी पढ़े :बैंक लूट कर भाग रहा था, लोगों ने पकड़ कर धुना

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement