Advertisement
बरनाला में विशाल किसान रैली का आयोजन, जगजीत सिंह डल्लेवाल का पंजाब सरकार पर हमला

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के इशारे पर पुलिस ने प्रीतपाल सिंह को घायल किया। 13 फरवरी से खनौरी और शंभू बॉर्डर पर किसानों द्वारा शांतिपूर्ण आंदोलन किया जा रहा था, लेकिन पंजाब सरकार ने इन किसानों की पीठ में छुरा घोंपते हुए उन्हें गिरफ्तार किया और पुलिस ने उनकी संपत्ति को लूटा। जब पंजाब सरकार ने किसानों पर हमला किया और हजारों पुलिस बल भेजकर उन्हें गिरफ्तार किया, तो पुलिस की जिम्मेदारी थी कि वह किसानों की संपत्ति की रक्षा करे, क्योंकि वह सब पुलिस प्रशासन की निगरानी में था। लेकिन इसके बजाय, पुलिस प्रशासन ने किसानों की ट्रालियां चुराने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और उल्टे किसानों के खिलाफ ही मामले दर्ज किए।
उन्होंने कहा कि यह सब कुछ पंजाब सरकार की मिलीभगत से हुआ है और यह कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। "किसानों को हुए नुकसान की एक-एक पाई पंजाब सरकार से ली जाएगी। मेरी जिंदगी मेरे लोगों की अमानत है और मैं अपनी आखिरी सांस तक उनके हक के लिए लड़ता रहूंगा। डल्लेवाल ने आगे कहा कि किसानों के आंदोलन की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही है कि अब एमएसपी गारंटी कानून का मुद्दा संसद में उठ चुका है और विपक्षी दल इस पर केंद्र सरकार पर दबाव बना रहे हैं।
किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने इस अवसर पर कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल ने देश भर के किसानों की आवाज को मजबूती से उठाया है और उन्होंने अपने आमरण अनशन को खत्म करने के बाद किसान रैलियों का सिलसिला शुरू कर दिया है।
काका सिंह कोटड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार ने 19 मार्च के बाद किसानों के दमन का सिलसिला शुरू कर दिया। "जगजीत सिंह डल्लेवाल को गिरफ्तार किया गया और 10 दिन तक पानी तक नहीं पिया। लेकिन इसके बाद पंजाब सरकार को अपनी गलतियों का अहसास हुआ और सभी नेताओं को रिहा किया गया।
उन्होंने आगे कहा कि इस रैली के बाद, बठिंडा, मानसा, संगरूर और बरनाला से किसान धनौला की अनाज मंडी में एकत्र हुए और आगामी दिनों में पंजाब भर में जिला और ब्लॉक स्तर पर किसान रैलियों का आयोजन किया जाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बरनाला
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


