hudda can change election consituencey in next election-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हुड्डा अगले चुनाव में बदल सकते है चुनाव क्षेत्र

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016 11:05 AM (IST)
हुड्डा अगले चुनाव में बदल सकते है चुनाव क्षेत्र
भिवानी। सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने अगला लोकसभा चुनाव भिवानी से लडऩे के संकेत दिए है। उन्होंने बुधवार को इस सबंध में कहा कि लोग साथ देंगे तो वह अगला चुनाव यहीं से लड़ेंगे। गौरतलब है भिवानी वरिष्ठ नेता किरण चौधरी का गढ़ माना जाता रहा है। वहीं दीपेन्द्र सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार के रंग में भंग डालने के लिए मैं अकेला ही काफी हूं। बुधवार को बामला गांव में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोरह लाल की संस्कृति हरियाणा से मेल नहीं खाती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीन सीटेंं मिली थी लेकिन यदि आज हरियाणा में चुनाव हो जाएं तो भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement