मेरठ। अंतरराष्ट्रीय आपदा दिवस के मौके पर छावनी स्थित सिटी वोकेशनल पब्लिक
स्कूल में कप्तान एलके रोहिला और उनकी वाहिनी तथा ग्रुप मुख्यालय के लगभग 300 एनसीसी
कैडैटस को आपदा से बचाव के विषय पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत कमान
अधिकारी टीके सिंह ने की।