Advertisement
डिजीटल माध्यम से पैसे के लेनदेन का तरीका बताया

भले ही आज शहरों में लोग नोट बंदी के कारण इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से लेन देन करने में आगे हैं लेकिन केंद्र सरकार द्वारा कोमन सर्विस सेंटर खोले जाने के बाद गांव के लोग भी कैश लैस ट्रांज़ैक्शन के लिए कोशिश कर रहे हैं। आज कोमन सर्विस सेंटर द्वारा राजपुरा के गांव उकसी सैनी में एक कैम्प का आयोजन किया गया जहाँ पुरुषों और महिलाओं को कैश लैस लेन देन के बारे में जागरूक किया गया। लोग अब अपने मोबाइल से ही सभी सेवाओं का उपयोग बिना नगद राशि के ही कर सकेंगे। पटियाला जिले के मैनेजर मिमोह कुमार ने कहा कि शुरू में गांव के लोगो को दिक्ततें आती हैं लेकिन आज सभी अपने मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं इसलिए जल्द सीख भी जाते हैं। नोट बंदी के कारण कैश की किल्लत का सामना कर रहे ग्रामीण आज इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से लेन देन करने के लिए कोमन सर्विस सेंटर द्वारा लगाए जा रहे कैश लैस कैम्प का लाभ उठा रहे हैं। गांव वालों के अनुसार ये कैश लैस प्रणाली उनके लिए नई है लेकिन फिर भी इसे सीख कर वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाने की कोशिश करेंगे ।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह
Advertisement
पटियाला
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


