Advertisement
'25 लाख वोट कैसे और क्यों चुराए', कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने चुनाव आयोग से पूछे सवाल

कुमारी शैलजा ने कहा, "चुनाव आयोग और सरकार को जवाब देना चाहिए कि हरियाणा चुनाव में 25 लाख वोट कैसे और क्यों चुराए गए। आयोग ने इतने बड़े पैमाने पर धांधली कैसे होने दी, जो साफ दिखाई दे रही है? इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।"
उन्होंने कहा, "अभी दो और श्रेणियां हैं, जिन्हें हमने अभी तक शामिल नहीं किया है, क्योंकि चुनाव आयोग ने वह आंकड़ा उपलब्ध नहीं कराया है। लेकिन न्यूनतम गणना के साथ भी, 25 लाख का आंकड़ा साफ दिखाई देता है। राहुल गांधी ने पूरे सबूतों के साथ इसे देश के सामने पेश किया है, जिससे पता चलता है कि चुनाव आयोग इसमें कैसे शामिल था। चुनाव आयोग को जो काम करने थे, वे बार-बार कहने के बावजूद नहीं किए गए। इससे साफ जाहिर होता है कि आयोग भी इसमें शामिल था।"
कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि इस गंभीर मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए।
हरियाणा में 'वोट चोरी' पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हरियाणा में वोट चोरी के साथ सत्ता चोरी हुई है और हम बहुत जल्द तथ्यों के साथ खुलासा करेंगे। चुनाव आयोग अब चुप्पी नहीं साध सकता, हरियाणा जवाब मांग रहा है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


