House destroyed by wildfire-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जंगल की आग से मकान जलकर राख

khaskhabar.com: सोमवार, 28 नवम्बर 2016 1:13 PM (IST)
जंगल की आग से मकान जलकर राख
सैंज (कुल्लू)। बंजार उपमंडल में सैंज घाटी के कथैउली में जंगल की आग आबादी तक पहुंच जाने के कारण एक अढ़ाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। इसमें लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। हालांकि पूरा गांव आग बुझाने पहुंच गया था, लेकिन उस पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका। मकान कथेउली गांव के संगत राम और जिंदू राम का था। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम पटवारी ज्ञान चंद के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। नुक्सान का आकलन किया जा रहा है। नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement