Home Based Care program launched in Pali-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाली में 'होम बेस्ड केयर' कार्यक्रम का शुभारंभ

khaskhabar.com: शनिवार, 12 जुलाई 2025 3:08 PM (IST)
पाली में 'होम बेस्ड केयर' कार्यक्रम का शुभारंभ
पाली, । ज़िले में राष्ट्रीय पैलिएटिव केयर कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण और अभिनव पहल की शुरुआत की गई। पूरे राजस्थान में पहली बार, गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज़ों के लिए होम बेस्ड केयर (घर पर ही देखभाल) का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज पाली परिसर से किया गया है। इस कार्यक्रम की शुरुआत कैबिनेट मंत्री जोरा राम कुमावत ने हरी झंडी दिखाकर एक विशेष वाहन को रवाना किया । सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि इस वाहन से प्रशिक्षित चिकित्साकर्मियों की टीम के साथ ऐसे मरीज़ों के घर जाकर उन्हें आवश्यक देखभाल और सहायता प्रदान करेगी जो गंभीर बीमारी के कारण अस्पताल में आकर इलाज लेने में असमर्थ है। राष्ट्रीय पालिवटिव केयर कार्यक्रम के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग राजस्थान सरकार द्वारा इसकी शुरुआत पाली जिले से की गई है । अन्य जिलों में भी शीघ्र यह सुविधा प्रारम्भ की जाएगी । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास मारवाल, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वेदान्त गर्ग, क्ष्य रोग अधिकारी डॉ. उजमा जबीन, पाली डेरी के चेयरमैन प्रताप सिंह बींठिया , पाली प्रधान प्रतिनिधि पुखराज पटेल, मेडिकल कॉलेज पाली के एनाटॉमी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनूप सिंह गुर्जर और पीएसएम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सलिल दुबे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनके अलावा, डॉ. प्रियंका कुमावत, डॉ. भारतेश एवं मेडिकल कॉलेज के अनेक विद्यार्थी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement