जौनपुर। हिन्दू मुस्लिम एकता मंच की
पहल से हुआ फैसला पीस कमेटी की बैठक पुलिस प्रशासन ने फैसले लगाई मुहर। खेतासराय में इस बार मोहर्रम के जुलूस और दुर्गा पूजा की तिथियां
एक ही दिन पड़ रही है । दोनों पर्वो के मनाने का रास्ता भी एक ही है । पिछले बार
ढोल बजाने और दुर्गा पूजा के रास्ते को ले कर तनाव पैदा हो गया था । इस बार भी एक
दूसरे के जुलूस के लिये रास्ता दिया जाएगा ।पुरानी बाजार में जय माँ अम्बे के
अध्यक्ष् अनिल प्रजापती ने कहा की पंडाल का माइक ताज़िया चौक की तरफ नही बंधा
जाएगा । वही सेराज चौक ने कहा पंडाल करीब होने की वजह से चौक पर डी जे नहीं
बजाया जाएगा ।