Higher education delegation met Union Education Minister in New Delhi, submitted three memorandums on teachers problems-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मिला उच्च शिक्षा प्रतिनिधिमंडल, शिक्षकों की समस्याओं पर सौंपे तीन ज्ञापन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 मई 2025 6:53 PM (IST)
नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मिला उच्च शिक्षा प्रतिनिधिमंडल, शिक्षकों की समस्याओं पर सौंपे तीन ज्ञापन
शिक्षकों की नियुक्ति, पुरानी पेंशन, समान वेतनमान व शोध के लिए संसाधनों की उठाई मांग दौसा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (उच्च शिक्षा) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय शिक्षा, उच्च शिक्षा और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों से जुड़ी विविध समस्याओं पर मंत्री से विस्तार से चर्चा करते हुए तीन पृथक-पृथक ज्ञापन सौंपे। विद्यालयी शिक्षा की मांगें : महासंघ के प्रदेश महामंत्री प्रो. रिछपाल सिंह ने बताया कि विद्यालय शिक्षा से जुड़े ज्ञापन में देशभर में लाखों रिक्त पदों पर शिक्षकों एवं संस्था प्रमुखों की नियमित नियुक्ति, शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने, मिड-डे मील जैसे कार्यों को स्वतंत्र एजेंसियों को सौंपने की मांग प्रमुख रही।
इसके अतिरिक्त पुरानी पेंशन योजना की बहाली, समान वेतनमान और सेवा शर्तों का देशव्यापी क्रियान्वयन, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, सेवा निवृत्ति की आयु 65 वर्ष करना, प्राथमिक शिक्षकों को विधान परिषद में मताधिकार, और शिक्षा के व्यापारीकरण पर अंकुश जैसे बिंदु शामिल किए गए।
उच्च शिक्षा से जुड़ी समस्याएं और सुझाव : उच्च शिक्षा के संदर्भ में महासंघ ने यूजीसी द्वारा हाल ही में जारी परिपत्र—जिसमें एम.फिल./पीएच.डी. की वेतन वृद्धियां समाप्त करने की बात कही गई है—को वापस लेने की मांग की।
साथ ही उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया, जिससे राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रभावी क्रियान्वयन प्रभावित हो रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने 2025 के ड्राफ्ट रेगुलेशन में मौजूद गंभीर विसंगतियों को भी रेखांकित किया और पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में फैकल्टी डेवलेपमेंट प्रोग्राम की बहाली, सेवारत शिक्षकों को पीएच.डी. में प्राथमिकता, अंडरग्रेजुएट महाविद्यालयों को रिसर्च सेंटर की मान्यता, और कॉमन यूनिवर्सिटी एक्ट जैसे विषयों पर केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की अपील की गई।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों की मांगें : प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों को भी आईआईटी की भांति सीएसआर फंडिंग के लिए पात्र घोषित किया जाए, ताकि नवाचार, शोध और परियोजना विकास को बढ़ावा मिल सके। साथ ही, सेवानिवृत्त शिक्षकों को सीजीएचएस के तहत चिकित्सा सुविधा और लंबित करियर एडवांसमेंट योजना को तत्काल लागू करने की मांग भी रखी गई।
शिक्षा मंत्री की प्रतिक्रिया : शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने तीनों ज्ञापनों की विषयवस्तु को गंभीरता से सुना और प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इन समस्याओं और सुझावों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए जाएंगे।
प्रतिनिधिमंडल में महासंघ के अध्यक्ष प्रो. नारायण लाल गुप्ता, महामंत्री प्रो. गीता भट्ट, संगठन मंत्री महेन्द्र कपूर, सह संगठन मंत्री जी. लक्ष्मण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार, विद्यालय शिक्षा प्रभारी शिवानंद सिंदनकेरा, एनआईटी कार्य प्रमुख प्रो. एम.के. श्रीमाली, अतिरिक्त महामंत्री अरविंदो महतो एवं मोहन पुरोहित शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement